अफगानिस्तान में हमले पर सीआईए ने चूक स्वीकारी
वाशिंगटन, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) ने माना है कि उस हमलावर को समझने में उससे चूक हुई जिसने पिछले साल दिसम्बर में अफगानिस्तान में आत्मघाती बम हमला कर उसके सात कर्मचारियों को मार दिया था।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सीआईए के निदेशक लियोन पनेटा ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि हमलावर होमान बलावी को समझने में सीआईए गलती हो गई। बलावी जोर्डन का नगारिक था और उसे सीआईए की मदद के लिए लाया गया था।
सीआईए के लिए काम करने वाले बलावी ने ही खोस्ट में सीआईए के शिविर में 30 दिसम्बर, 2009 को आत्मघाती विस्फोट किया था। इस विस्फोट में उसके अलावा सात सीआईए कर्मचारी भी मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications