रूस ने 6 अमेरिकी उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक कजाकिस्तान के बैकोनुर अंतरिक्ष केंद्र से अंतर्राष्ट्रीय समायानुसार 5.11 बजे शाम को अंतरिक्षयान से इन उपग्रहों को प्रक्षेपित किया गया।
ग्लोबस्टार-2 उपग्रहों की मदद से उत्तरी अमेरिका के 120 से अधिक देशों में उच्च तकनीक की आवाज और डॉटा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेगी।
उल्लेखनीय है कि ग्लोबस्टार को अमेरिकी दूरसंचार तकनीक के आधार पर अमेरिकी कम्पनी लोरल कोआपरेशन और क्वालकोम इंक द्वारा तैयार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications