तालिबानी कैदी की मौत के बाद अमेरिकी सैनिक हिरासत में
काबुल, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद घायलावस्था में गिरफ्तार किए गए एक तालिबानी आतंकवादी की मौत होने के बाद एक अमेरिकी सैनिक को हिरासत में लिया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आतंकवादी का शव रविवार को बरामद किया गया। उसे शनिवार को प्रांत के अरघनदाब जिले से गिरफ्तार किया गया था।
अमेरिका की अगुवाई वाले उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने एक बयान जारी कर कहा कि आतंकवादी को अफगान सरकार की निगरानी में था और वह औपचारिक रूप से खुद को हिरासत में लिए जाने की प्रतीक्षा कर रहा था।
अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के संचार निदेशक रियर एडमिरल ग्रेग स्मिथ ने कहा, "कैदियों के साथ किसी भी तरह के गलत व्यवहार को लेकर अमेरिका का रवैया काफी सख्त है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications