गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार
मुम्बई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 59.11 अंकों की गिरावट के साथ जबकि निफ्टी भी 4.35 अंक गिरकर खुला।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 59.11 अंकों की गिरावट के साथ 19,924.02 पर खुला। बीते मंगलवार को यह 19,983.13 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 4.35 अंक गिरकर 6002.95 पर खुला। निफ्टी मंगलवार को 6027.30 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications