चिकित्सक को अगवा करने की योजना बना रहे 4 गिरफ्तार
नोएडा, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के एक नामी चिकित्सक को अगवा कर कथित तौर पर फिरौती वसूलने की योजना बनाने वाले चार लोगों को पुलिस ने नोएडा से मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) ने चारों युवकों की पहचान सिराजुद्दीन, रवि कुमार, इंसाअल्लाह और पप्पू के रूप में की है। इन्हें सोमवार शाम को गिरफ्तार किया गया। चारों मिलकर दिल्ली के प्रियदर्शिनी विहार में स्थित लाइफ लाइन अस्पताल के मालिक डा. एस. फारुखी को अगवा करने की योजना बनाई थी।
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक चारों लोगों पर वर्ष 1995 में फारुखी के भाई और चिकित्सक डा. सैयद को अगवा करने का भी आरोप है। इस मामले में हौज खास पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज कराया गया था। सैयद के परिवार द्वारा फिरौती की रकम अदा किए जाने के बादवजूद उन्होंने सैयद की हत्या कर दी थी।
पुलिस के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि इस गिरोह के पांचवे व्यक्ति जावेद वैन चला रहा था और चारों लोग उसमें सवार थे। प्रियदर्शिनी विहार से फारुखी का अपहरण कर नोएडा स्थित फ्लैट में लाने वाले थे, जिसे उन्होंने किराए पर ले रखा है।
पुलिस के मुताबिक उनकी योजना के बारे में जानकारी मिलने पर एसटीएफ की टीम ने नोएडा सेक्टर 35 के मकान संख्या ए-12 पर मंगलवार शाम को दबिश देकर चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिक्षक (शहर) एच. एन. सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, "एसटीएफ की शिकायत पर सेक्टर 24 पुलिस थाने में चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्हें जेल भेज दिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications