सिटीग्रुप के 1.5 अरब डॉलर के शेयर बेचेगी अमेरिकी सरकार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी सरकार सिटीग्रुप के अपने शेयरों को चौथे चरण में बेचने जा रही है। वित्त विभाग की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया कि 1.5 अरब डॉलर के शेयर कुछ तय मानदंडो के तहत बेचे जाएंगे।
अमेरिकी वित्त विभाग की ओर से वर्ष 2008 में एक विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत सिटीग्रुप में 45 अरब डॉलर का निवेश किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications