बम हमले में संयुक्त राष्ट्र के दूत बाल-बाल बचे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि यह हमला उस समय किया गया जब वह शिया समुदाय के मौलवी अली अल-सिस्तानी से मुलाकात के बाद बगदाद जा रहे थे।
सिस्तानी इराक में शिया मुस्लिम समुदाय के बड़े मौलवी के रूप में जाने जाते हैं। सिस्तानी से मुलाकात के बाद मेलकर्ट ने नई सरकार के गठन के लिए राजनीतिक गुटों के बीच समझौता किए जाने का आग्रह किया।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने वर्ष 2009 में एड मेलकर्ट को संयुक्त राष्ट्र का दूत नियुक्त किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications