मार्गरेट थैचर अस्पताल में भर्ती
लंदन, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर को संक्रमण से पीड़ित होने की वजह से मंगलवार रात लंदन के एक अस्पताल भर्ती कराया गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के कार्यालय ने बताया कि 85 वर्षीय थैचर को फ्लू की शिकायत पाई गई। इस वजह से वह एक समारोह में भी नहीं जा सकी थीं। कैमरन ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
गौरतलब है कि थैचर वर्ष 1979 से 1990 तक ब्रिटेन की प्रधानमंत्री रही थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications