पाकिस्तान में आतंकवादियों ने विमान को आग लगाई
इस्लामाबाद, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में आतंकवादियों ने मंगलवार को एक विमान को आग लगा दी।
स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि खुर्रम एजेंसी के मुख्यालय पाराचिनार हवाई अड्डे पर खड़े विमान में आग लगाई गई। विमान एक निजी एयरलाइंस का था।
विमान पेशावर और पाराचिनार के बीच सप्ताह में एक दिन उड़ान भरता था। विमान को आग लगाने की घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications