अब पंचायत चुनाव में 'मोदी बनाम कांग्रेस' की लड़ाई

राज्य में गुरुवार को 24 जिला पंचायतों, 208 तालुका पंचायतों और 53 नगरपालिकाओं के लिए मतदान होना है। इस दौरान 2.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

राज्य में भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे मोदी नगर निगम चुनाव के नतीजों से खासे उत्साहित हैं और अब पंचायत चुनाव में भी विपक्षी कांग्रेस का सफाया चाहते हैं। नगर निगमों के चुनाव में भाजपा ने भारी जीत हासिल की थी।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, "हम पंचायत चुनावों को 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले की तैयारियों के रूप में देख रहे हैं।"

कांग्रेस भी इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। उसकी कोशिश कम से कम अपने कब्जे की छह जिला पंचायतों, 20 तालुका पंचायतों और छह नगरपालिकाओं पर कब्जा बरकरार रखने की है।

राज्य में कांग्रेस कांग्रेस विधायक दल के नेता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, " इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) को लेकर हम इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरतेंगे।"

कांग्रेस की ओर से इस बार सुधाकर रेड्डी, ज्योतिरादित्या सिंधिया, सचिन पायलट और सुबोधकांत सहाय ने प्रचार किया है। पार्टी ने गुजराती फिल्मों के कुछ लोगों का भी सहारा लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+