दालों और गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा

रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि का यह फैसला बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में लिया गया।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि वर्ष 2011-12 में बाजार में बिकने वाली 2010-11 की रबी फसलों के समर्थन मूल्य कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) की अनुशंसाओं के आधार पर बढ़ाए गए हैं।

मसूर की दाल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 380 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2,250 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। साथ ही चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,100 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 1,120 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। इसके अलावा जौ का एमएसपी 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 780 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।

वहीं सरसों का एमएसपी 20 रुपये प्रति क्विंटल और सनफ्लावर की एमएसपी 120 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+