पाकिस्तानी संगीतकार को धमकी
असद के बेटे से कहा गया था कि वह अपने पिता से संगीत का प्रशिक्षण देना बंद करने के लिए कहे।
असद का बेटा जब अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था तभी युवकों का एक दल उसके पास आया और उससे कहा कि वह अपने पिता से कहे कि उन्होंने संगीत की प्रशिक्षण कक्षाओं का जो बोर्ड लगाया है उसे वहां से तुरंत उतार लें। असद को जब यह पता चला तो वह हतप्रभ रह गए।
समाचार पत्र 'द न्यूज इंटरनेशनल' के मुताबिक युवाओं के उस दल का दावा था कि वे एक आतंकवादी संगठन से सम्बद्ध हैं।
असद कहते हैं कि जब उस दल ने बच्चों से पूछा कि संगीत केंद्र किसका है तो उनके बेटे ने जवाब में अपना सिर हिला दिया था जिसके बाद उन्होंने उसे यह धमकी दी।
उन्होंने पहले तो इस धमकी पर ध्यान नहीं दिया लेकिन उन लोगों ने एक बार फिर उनके बेटे को धमकाया और कहा कि यदि तुरंत बोर्ड नहीं हटाया गया तो वे कड़ा कदम उठाएंगे।
पुलिस महानिरीक्षक सैय्यद कलीम इमाम ने कहा है कि मामले से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications