करंट लगने से 2 विद्युतकर्मियों की मौत
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सैलाना थाना क्षेत्र के धामनौद में बिजली विभाग के कर्मचारी लाइन के सुधार कार्य में लगे थे। तभी अचानक बिजली चालू हो गई और करंट लगने से दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई।
दो बिजली कर्मचारियों की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा करते हुए विद्युत दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी। हालात तनावपूर्ण हैं और इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications