चण्डीगढ़ में 380 डब्बे शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
पुलिस ने बुधवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर चण्डीगढ़ पुलिस ने मनीमाजरा शहर के समीप अपना जाल बिछाया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "इसी दौरान रास्ते में एक ट्रक को रोका गया और उसमें से विदेशी ब्रांड की भारत में बनी हुई 380 डिब्बे शराब बरामद की गईं। साथ ही चालक सुरिंदर कुमार और उसका सहयोगी सुनील कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।"
अधिकारी ने बताया, "चण्डीगढ़ के औद्योगिक इलाके में स्थित एक गोदाम से ट्रक में शराब के डब्बे लादे गए थे और इसे गुजरात भेजा जा रहा था। इसके पहले ही बिल्कुल इसी गोदाम से किसी बाहरी राज्य में शराब भेजे जाने की हमें शिकायत मिल चुकी थी।"
गौरतलब है कि पड़ोस के राज्यों के मुकाबले चण्डीगढ़ में शराब किफायती होने की वजह से हाल के कुछ दिनों में शराब तस्करी के कई मामले सामने आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications