छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बस पर गोलियां चलाईं
पुलिस मुख्यालय के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों ने बीजापुर जिले के अवापल्ली में एक यात्री बस पर गोलियां चलाईं। बस जिला मुख्यालय के बीजापुर कस्बे से ऊसूर जा रही थी।"
सूत्र ने बताया कि गोलीबारी से बस की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है। इस हमले में जानमाल के नुकसान की अभी कोई सूचना मिल नहीं पाई है। बस में कुछ पुलिसकर्मी भी सवार थे।
सूत्र ने बताया कि घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेज दिया गया है। बीजापुर राज्य की राजधानी से 450 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications