भाजपा ने किया गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध का वादा (लीड-1)

भाजपा द्वारा जारी किये गये घोषणा पत्र में विकास के अधूरे कार्यो को पूरा करने का वादा किया गया है तथा इसमें नये विकास कार्यो के समावेश करने की बात कही गई है। घोषणा पत्र में पंचायती राज को और शक्तिशाली बनाने का वादा करते हुए सभी ग्राम पंचायतों में 50 लाख की लागत से पंचायत भवन बनाने का वादा किया गया है तथा सभी पंचायतों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य कार्यो के लिए अलग-अलग लोगों की नियुक्ति करने का वादा किया गया है।

गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की प्रतिबद्धता दिखाई गई है तो सभी मदरसों को आधुनिक बनाने का वादा किया गया है। इसके अतिरिक्त व्यापार प्रारंभ करने वालों को लाइसेंस और निबंधन के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाने की बात कही गई है जबकि 24 घंटे बिजली का वादा किया गया है। इसके अलावे कृषि के लिए रियायत दर पर बिजली उपलब्ध करने का वादा घोषणा पत्र में भाजपा ने किया है।

पत्र में उन पंचायतों को पुरस्कार देने की घोषणा की गई है जो अपराधमुक्त होंगे तथा जहां के सभी बच्चे विद्यालय जा रहे होंगे।

भाजपा ने अपने सहयोगी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) की तरह पिछड़े सवर्णो के उत्थान के लिए आयोग गठन करने का वादा किया गया है तथा आयोग के सलाह पर सरकार द्वारा उनके उत्थान की प्रतिबद्धता जतायी गयी है।

घोषणा पत्र में गोशाला को अनुदान देने का वादा किया गया है तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त दवा एवं चिकित्सक की व्यवस्था उपलब्ध करने का वादा किया गया है। इसके अलावा जन वितरण प्रणाली की स्थिति को सुदृढ़ करने का वादा किया गया है जबकि देशी पशुओं के नस्ल में सुधार के लिए कार्य करने की बात कही गई है।

फसल बीमा का कार्य प्रखंड की बजाय सभी ग्राम पंचायतों में कराने का वादा किया गया है तथा स्कूली छात्रों को भी मुख्यमंत्री पोशाक योजना में शामिल करने का वादा किया गया है। प्रत्येक बच्चों को शिक्षा देने का वादा किया गया है।

घोषणा पत्र जारी करने के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद, वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू, प्रदेश अध्यक्ष सी़ पी. ठाकुर, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत कई नेता उपस्थित थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+