हेडली ने जांचकर्ताओं से कहा था मुंबई के बाद दिल्ली थी लक्ष्य
पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किए गए हेडली ने लश्कर-ए-तैयबा के साथ वर्ष 2008 के मुंबई हमले की साजिश में अपनी भूमिका कबूल की थी। सूत्रों के मुताबिक हेडली ने भारतीय जांचकर्ताओं से अमेरिकी जेल में पूछताछ के दौरान कहा कि वह मार्च 2009 में दिल्ली गया था।
मुम्बई में हमले के 10 महीने बाद हेडली में अपनी दिल्ली की रेकी के दौरान सात रेसकोर्स रोड, प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास, रक्षा भवन और नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) की वीडियोग्राफी की थी।
हेडली ने कहा कि उसने एनडीसी में बहुत कम सुरक्षा देखी जिसके चलते वह सम्भावित लक्ष्य था।
हेडली ने कहा कि प्रधानमंत्री निवास की सुरक्षा को तोड़ना काफी मुश्किल था और रक्षा भवन पर हमले को लेकर पाकिस्तानी आतंकियों ने रुचि नहीं दिखाई।
सूत्रों के मुताबिक हेडली ने कहा था कि उसके पाकिस्तानी आका एनडीसी पर हमला करने के इच्छुक नहीं थे और उन्होंने नेपाल में किसी अज्ञात व्यक्ति की योजना पर बातचीत शुरू कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications