कोल इंडिया के आईपीओ के लिए 1.57 गुना आवेदन

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक प्रति शेयर 225 रुपये से 245 रुपये के कीमत दायरे में आईपीओ के लिए शाम चार बजे तक 9,91,179,700 आवेदन प्राप्त हुए। आईपीओ के अंतर्गत कुल 6,31,636,440 शेयर जारी किए जाएंगे।

कीमत दायरे की उच्च सीमा के आधार पर आंकलन से आईपीओ के जरिए 15,400 करोड़ रुपये एकत्रित होंगे। इसके चलते यह भारतीय पूंजी बाजार का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।

आईपीओ में संस्थागत निवेशकों के क्षेत्र में भी सुबह तक सभी शेयरों के लिए आवेदन प्राप्त हो चुके थे।

आईपीओ 21 अक्टूबर को खुदरा और गैर संस्थागत निवेशकों के लिए बंद हो जाएगा। बड़े संस्थागत निवेशकों के लिए यह एक दिन बाद तक खुला रहेगा। कम्पनी के यह शेयर चार नवंबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होंगे।

कोल इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खनन कम्पनी है। यह 471 खदानों से देश के 80 प्रतिशत कोयले का उत्पादन कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+