बलात्कार के बाद किशोरी को जिंदा जलाया
पुलिस के अनुसार तेजगढ़ थाना क्षेत्र के मत्तूपुरा गांव की 12वीं की छात्रा रेखा (परिवर्तित नाम) को सौरभ पटेल ने सोमवार को अपनी हवस का शिकार बनाया।
रेखा के परिजनों का आरेाप है कि मंगलवार को सौरभ के परिजन उसके घर आए और रेखा पर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी। रेखा को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई है। रेखा ने मृत्यु पूर्व दिए अपने बयान में कुछ लोगों पर जिंदा जलाने का आरेाप लगाया।
दमोह के पुलिस अधीक्षक डी.के. आर्य ने आईएएनएस को बताया कि पीड़ित लड़की ने सोमवार की रात छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद जलाने की बात सामने आई है। लड़की ने जिन पांच लोगों पर जलाने का आरेाप लगाया है, पुलिस ने उनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications