इंदौर में सास ने बहू की हत्या की
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एमआईजी थाना क्षेत्र के सोलंकी नगर में रहने वाली नरेंद्र सिंह कौर के बेटे ने मंजीत कौर से प्रेम विवाह किया था। नरेंद्र अपने बेटे के प्रेम विवाह से भी नाखुश थी तथा उसे बहू के चरित्र पर भी शक था। इसी शक के चलते नरेंद्र कौर ने सोमवार की रात मंजीत पर हथौड़े से हमला कर उसकी जान ले ली।
पुलिस ने बताया है कि नरेंद्र कौर ने अपनी एक महिला साथी के साथ शव को बोरे में बंद कर टीबी अस्पताल के पास फेंक दिया। महिलाएं जिस रिक्शे से गई थीं उसके चालक ने इसकी खबर पुलिस को दे दी। रिक्शे वाले की सूचना के आधार पर पुलिस ने नरेंद्र कौर को गिरफ्तार कर लिया।
नगर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया है कि चरित्र पर शक होने के कारण नरेंद्र कौर ने हथौड़ा मार कर बहू की हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications