भाजपा ने चुनाव घोषणा पत्र जारी किया
भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में अगड़ी जातियों के पिछड़े लोगों के लिए आयोग का गठन करने का वादा किया है। अपराधियों पर नियंत्रण बरकरार रखने के लिए भाजपा ने कहा है कि सबसे कम अपराध वाले क्षेत्रों के थानों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इसके अलावा भाजपा ने गैर परंपरागत ऊर्जा नीति तैयार करने और इस क्षेत्र में निवेश करने वाले उद्योगों को अनुदान देने की बात कही। गांवों में गलियों की सड़कें और नालियों के निर्माण पर जोर देते हुए भाजपा ने इसे अपने घोषणापत्र में शामिल किया है।
घोषणापत्र जारी करने के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद, वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू, प्रदेश अध्यक्ष सी. पी. ठाकुर और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications