शांतिनिकेतन और पश्चिमी घाट यूनेस्को सूची के लिए नामांकित
संस्कृति मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कोलकाता से 180 किलोमीटर दूर स्थित शांतिनिकेतन को संस्कृति वर्ग में और पश्चिमी घाटों को प्राकृतिक वर्ग में नामांकित किया गया है।
अधिकारी के मुताबिक इस संबंध में यूनेस्को के अधिकारी शांतिनिकेतन का दौरा कर चुके हैं। टैगोर ने इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1901 में की थी। वह इस स्थान पर काफी समय तक रहे भी थे।
इस वर्ष जयपुर में 18वीं शताब्दी में बनाए गए वेधशाला जंतर-मंतर को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।
भारत में 30 ऐसे स्थान हैं, जिन्हें यूनेस्को की सूची में शामिल किया जा चुका है। इनमें ताजमहल, कुतुब मीनार और लाल किला प्रमुख हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications