पत्नी से प्रताड़ित डॉक्टर ने आत्महत्या की
घटना नजीराबाद थाना-क्षेत्र की हर्षनगर कॉलोनी की है, जहां सिद्धार्थ कुमार (35) ने सोमवार देर रात अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी।
नजीराबाद थाना प्रभारी के.के. कन्नौजिया ने संवाददाताओं को बताया कि दरवाजा अंदर से बंद होने पर परिजनों ने मंगलवार सुबह पुलिस को बुलाया। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो कुमार का शव पंखे से लटक रहा था। वह उन्नाव जिले के एक सरकारी अस्पताल में तैनात थे।
पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें कुमार ने अपनी मौत के लिए पत्नी रेनू कुरील की प्रताड़ना को जिम्मेदार ठहराया है। तीन साल पहले कुमार की रेनू कुरील से शादी हुई थी। दोनों के बीच पिछले साल झ्झगड़ा हुआ जिसके बाद रेनू अपने मायके किदवईनगर (कानपुर) जाकर रहने लगी।
कन्नौजिया के मुताबिक कुमार के परिजनों का आरोप है कि रेनू आए-दिन उससे पैसों की मांग करती रहती थी और मना करने पर दहेज के झ्झूठे मुकदमे में पूरे घरवालों के फंसाने के धमकी देती थी।
उन्होंने कहा कि कुमार के परिजनों की शिकायत पर रेनू कुरील और उसके पिता, भाई, बहन सहित उसके मायके के छह सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications