आलम की गिरफ्तारी के बाद श्रीनगर में कर्फ्यू (लीड-1)
श्रीनगर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर और शहर के अन्य इलाकों गांदेरबल, बारामूला, सोपोर, हंदवाड़ा, कुपवाड़ा, पट्टान, पलहलान, दिलेना और कुछ अन्य कस्बों में भी ऐहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया है।"
अलगवादी संगठन मुस्लिम लीग के प्रमुख आलम, सैयद अली गिलानी के नेतृत्व वाली हुर्रित कांफ्रेंस का महासचिव भी है।
सूत्रों के मुताबिक आलम पिछले छह महीनों के दौरान आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शनों और रैलियों में भाग ले चुका है। कश्मीर घाटी में जारी हिंसा में अभी तक 100 से अधिक लोगों की जानें जा चुकी हैं।
आलम को जून में जेल से रिहा किया गया था लेकिन उसके तुरंत बाद से ही वह भूमिगत हो गया था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "आलम को श्रीनगर जिले के वागंड इलाके में स्थित उसके चाचा के घर से गिरफ्तार किया गया।"
आलम की गिरफ्तारी के बाद गिलानी ने कहा, "मुझे इस बात से दुख पहुंचा है कि आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन गिरफ्तारी और हिरासत का असर हमारे आंदोलन पर नहीं पड़ेगा।"
प्रशासन द्वारा कर्फ्यू लगाए जाने की वजह से दुकानें, शैक्षणिक संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद हैं और सड़कों पर निजी और सरकारी बसों की आवाजाही भी बंद है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमारा उद्देश्य है कि घाटी में जनजीवन सामान्य बना रहे और आम नागरिकों को बिना पहचान पत्र के इधर-उधर आने की इजाजत नहंी दी जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications