चेचेन्या की संसद पर हमला, 2 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "आतंकवादियों की कार सांसदों की कार के साथ ही संसद परिसर में घुस गई। परिसर में दाखिल होते ही एक हमलावर ने खुद को उड़ा लिया और दो अन्य बंदूकधारी फायरिंग करते हुए संसद के भीतर घुस गए।"
अधिकारियों का कहना है कि संसद को खाली करा लिया गया है और सुरक्षा बलों की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने कम से कम दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।
हाल के दिनों में चेचेन्या में दूसरा बड़ा आतंकवादी हमला है। इससे पहले अगस्त में यहां आत्मघाती बम हमले हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications