न्यूयार्क हमले की साजिश के मामले में 4 दोषी
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' की वेबसाइट के मुताबिक संघीय जिला अदालत में छह महिलाओं एवं पांच पुरुषों की खंडपीठ ने आठ दिनों तक मामले की सुनवाई की। खंडपीठ ने सोमवार को चारों अभियुक्तों को दोषी ठहराया।
इस मामले के चारों अभियुक्त ओंता वीलियम्स, लागुरे पायान, जेम्स क्रोमिती और डेविड वीलियम्स चतुर्थ को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।
वीलियम्स और पायान को अमेरिका में अधिकारियों और कर्मचारियों की हत्या की साजिश रचने के अन्य मामले में दोषी नहीं पाया गया।
उल्लेखनीय है कि उन्होंने ब्रोनेक्स में यहूदी पूजास्थलों के बाहर कार में बम लगाने के आरोप में 20 मई 2009 को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने न्यूबर्ग में स्थित स्टीवर्ट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जाने की योजना बनाई थी जिसके बाद वे सेना के विमानों पर मिसाइलों से हमला करने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications