हेडली की बीवियों की चेतावनी नजरअंदाज नहीं की गई: अमेरिका

वाशिंगटन, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका ने इस बात से इंकार किया है कि पाकिस्तानी मूल के आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली की पत्नियों की ओर से उसके आतंकवादी गतिविधियों के बारे में दी गई चेतावनी को अमेरिकी अधिकारियों ने नजरअंदाज कर दिया था।

पिछले दिनों हेडली की तीन पत्नियों में से दो ने दावा किया था कि हेडली के आतंकवादी संपर्को और भारत के खिलाफ उसके मंसूबों के बारे में अमेरिकी अधिकारियों को उन्होंने आगाह किया था लेकिन अमेरिकी प्रशासन ने इसे नजरअंदाज कर दिया। हेडली की एक पत्नी मोरक्को की नगारिक है और उसके अनुसार पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों ने उसके दावे को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लिया था।

इस मामले पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पी. जे. क्राउले ने इतना जरूर माना कि हेडली की एक पत्नी की ओर से उसके बारे में कुछ जानकारी दी गई थी लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने उसे नजरअंदाज नहीं किया। उन्होंने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि अगर मुम्बई हमले के बारे में अमेरिका के पास कोई ठोस जानकारी थी तो उसे भारत के साथ जरूर साझा किया गया होगा।

क्राउले ने कहा, "अगर मुम्बई हमले से पहले इस बारे में हमें कोई जानकारी मिली होती तो हमने उसे भारत के साथ जरूर साझा किया होता। सच्चाई यह है कि जब हमारे पास ऐसी कोई जानकारी होती या फिर आतंकी हमले की कोई आशंका होती है तो उसमें समय या स्थान का पता हमेशा नहीं चल पाता है।"

उन्होंने कहा, "हेडली की एक पत्नी की ओर से जो अगर जानकारी दी गई थी उस बारे में हमने जरूर अमल किया होगा। हमने मुम्बई हमले से पहले भारत के साथ जानकारी साझा की थी जैसा हम अपने सभी सुरक्षा सहयोगियों के साथ करते हैं।"

क्राउले ने कहा, "हम भारत का हमेशा सहयोग करते रहे हैं। भारत के साथ हमारी वार्ता विस्तृत हुई है। भारत के साथ सामरिक साझेदारी बनने के बाद सुरक्षा सहित सभी क्षेत्रों में परस्पर सहयोग बढ़ा है।"

प्रवक्ता ने कहा, "हम भारतीय अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करते रहे हैं। मुम्बई हमले के संदर्भ में भी हम ऐसा कर रहे हैं। इस हमले के बाद से हमने भारतीय अधिकारियों का बहुत सहयोग किया है। हमारा सहयोग आगे भी जारी रहेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+