टीवी कार्यक्रमों के जरिए विज्ञान को बढ़ावा देंगे ओबामा

वाशिंगटन, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को यह डर सताने लगा है कि भविष्य में भारत और चीन के छात्र अमेरिकी छात्रों से आगे निकल सकते हैं। ऐसे में ओबामा ने विज्ञान, गणित और इंजीनियरिंग को बढ़ावा देने के लिए एक टेलीविजन कार्यक्रम 'माइथबस्टर्स' में शामिल होने की योजना बनाई है।

ओबामा गणित और विज्ञान के क्षेत्र में अमेरिकी छात्रों का प्रदर्शन सुधारने की कोशिश करेंगे ताकि अमेरिका शिक्षा के क्षेत्र में अपने आप को विश्व के अगुवा के रूप में प्रस्तुत कर सके।

ओबामा ने सोमवार को पहले व्हाइट हाउस विज्ञान मेले के दौरान विज्ञान, गणित और इंजीनियरिंग पर आधारित डिस्कवरी चैनल के कार्यक्रम में शामिल होने की घोषणा की।

डिस्कवरी चैनल ने बताया कि यह कार्यक्रम दिसम्बर में प्रसारित किया जाएगा और इसमें आर्किमिडीज के सिद्धांतों के बारे विस्तार से बताया जाएगा।

ओबामा ने कहा, "केवल विज्ञान के क्षेत्र में क्षमता दिखाने का सवाल नहीं है बल्कि यह अमेरिका के साथ किया गया एक वादा है। किसी भी व्यक्ति के पास अच्छे विचार हो सकते हैं या किसी के पास प्रतिभा हो सकती है और वह सफल हो सकता है।"

ओबामा ने अमेरिकी छात्रों के प्रदर्शन के बारे में कहा कि अमेरिका के छात्र गणित, विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विश्व में 25वें स्थान पर हैं। इनमें से कुछ लोग गणित और विज्ञान के क्षेत्र में आयोजित होने वाली प्रतिस्पर्धाओं में आगे आ पाए हैं।

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ओबामा ने कहा, "मैं आप पर गर्व नहंी कर सकता। मैं आशा करता हूं कि आप में से कुछ लोग नोबल पुरस्कार विजेता हो सकते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+