जम्मू की जेल में भेजे जा सकते हैं आलम
हुर्रियत के महासचिव आलम को कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली गिलानी का काफी करीबी समझा जाता है। ऐसा माना जाता है कि आलम कश्मीर में जारी हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता है। उसे श्रीनगर में सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आलम की गिरफ्तारी हुर्रियत कांफ्रेंस के अलगाववादी नेताओं के लिए एक बड़ा झटका है। माना जा रहा है कि आलम की गिरफ्तारी के बाद से हुर्रियत की मुहिम प्रभावित हो सकती है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "वर्तमान परिस्थतियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें जम्मू जेल में भेजा जा सकता है।"
उल्लेखनीय है कि जम्मू एवं कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी के नेता शब्बीर अहमद शाह के अलावा कई अन्य अलगाववादी नेता जम्मू जेल में बंद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications