ट्रक से दबकर 5 बच्चों की मौत
भोपाल, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया इलाके में भूसे से भरे ट्रक के पलटने से उसके नीचे दबकर पांच बच्चों की मौत हो गई है। इस हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है । मृतकों के परिजनों को प्रशासन ने 10-10 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
पुलिस के मुताबिक भूसे से भरा ट्रक सोमवार की शाम को बैरसिया से ब्यावरा जा रहा था तभी वह लालरिया गांव में पलट गया। इस ट्रक की चपेट में सड़क किनारे खेल रहे बच्चे आ गए। ट्रक की जद में आए छह बच्चों को भारी मशक्कत के बाद निकालकर बैरसिया के चिकित्सालय ले जाया गया।
ब्ैारसिया चिकित्सालय में इस हादसे का शिकार बने पांच बच्चों हुसैन खां(5 वर्ष), हाशिम खां(12वर्ष), जीमल(15वर्ष), ओसामा(छह वर्ष) और तबस्सुम (छह वर्ष) केा मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल शगुफ्ता (छह वर्ष) का उपचार हमीदिया अस्पताल में चल रहा है। ट्रक मालिक प्यारे प्रजापति खुद चला रहा था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
हासे की खबर मिलते ही पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के एक आला अधिकारी ने बच्चों के परिजनों के बीच पहुंचकर शोक जताया और प्रशासन की ओर से 10-10 हजार रूपये की मदद की घोषणा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications