एप्पल की कमाई और राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कम्पनी की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि मुनाफा 4.31 अरब डॉलर रहा जबकि पिछले साल की समान अवधि में एप्पल को 2.53 अरब डॉलर की कमाई हुई थी। कम्पनी का राजस्व भी पिछले साल के 12.21 अरब डॉलर से बढ़कर 20.34 अरब डॉलर हो गया।
एप्पल ने बीती तिमाही में आईफोन भी रिकार्ड स्तर पर बेचे। कम्पनी के मुख्य कार्यकारी स्टीव जॉब्स ने बताया, "हम इस नतीजे से उत्साहित हैं। ये नतीजे एप्पल के लिए रिकॉर्ड हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications