मशहूर लेखिका बेलवा पालिन का निधन
न्यूयार्क, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। मशहूर लेखिका बेलवा पालिन का निधन हो गया है। वह 95 साल की थीं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पालिन की बेटी बारबरा ने सोमवार को एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी। कभी पत्रिकाओं में लेख लिखने वाली पालिन का जीवन वर्ष 1978 में पूरी तरह बदल गया। इसी साल उनका उपन्यास 'एवरग्रीन' बाजार में आया। इस उपन्यास को लोगों ने खूब पसंद किया।
पालिन का जन्म वर्ष 1915 में न्यूयार्क शहर में हुआ था। उन्होंने 12 अक्टूबर को न्यू जर्सी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications