एल एण्ड टी को 1,449 करोड़ रुपये का ठेका मिला
कम्पनी ने अपने बयान में कहा, "लार्सन एण्ड ट्रबो को भास्कर समूह के स्वामित्व वाले डीबी पावर लिमिटेड की ओर से 1,449 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। डीबी पावर के 600 मेगावॉट की दो इकाईयों निर्माण का संपूर्ण काम करेगी।"
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा जिले में बनने वाला यह संयंत्र 31 महीनों में पूरा होगा।
कम्पनी इस संयंत्र की डिजायनिंग, इंजीनियरिंग, आपूर्ति, निर्माण और उत्पादन शुरू करने का काम करेगी।
कम्पनी ने उच्च ताप भट्टियां और टर्बाइन बनाने के लिए जापानी कम्पनी मित्सुबिसी से संयुक्त उपक्रम स्थापित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications