आजाद का तम्बाकू के खिलाफ जिहाद का आह्वान
आजाद ने 'ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे' रिपोर्ट जारी करते हुए कहा, "लोगों को तम्बाकू के इस्तेमाल के खतरे बताने के लिए इसके खिलाफ एक जिहाद चलाने की आवश्यकता है। पूरे देश को तम्बाकू के इस्तेमाल के खिलाफ एकजुटता दिखानी चाहिए।"
रिपोर्ट के मुताबिक तम्बाकू के इस्तेमाल से देश में हर साल करीब 90 हजार लोगों की मृत्यु हो जाती है। इसकी तुलना में दुनिया भर में इसके इस्तेमाल से हर साल 55 लाख लोग मारे जाते हैं।
दुनिया भर के देशों में तम्बाकू का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या के लिहाज से भारत का दूसरा स्थान है। साथ ही भारत दुनिया भर में तम्बाकू के उत्पादन का तीसरा सबसे बड़ा देश है।
आजाद ने कहा, "भारत में हर साल तम्बाकू के इस्तेमाल से आठ से 10 लाख लोगों की मौत हो जाती है और यह बताता है कि इसकी मृत्युदर अन्य एचआईवी/एड्स, तपेदिक और मलेरिया जैसी गम्भीर बीमारियों की तुलना में ज्यादा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications