शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 20 हजार के नीचे बंद (राउंडअप)

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.92 प्रतिशत गिरकर 19,983.13 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,332.02 अंक का उच्च और 19,923.96 अंक का निचला स्तर छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 0.80 प्रतिशत गिरकर 6,027.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,127.05 अंक का उच्च और 6,008.30 अंक का निचला स्तर छुआ।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 19.46 अंक (0.24 प्रतिशत) बढ़कर और स्मॉलकैप सूचकांक 25.11 अंक (0.24 प्रतिशत) बढ़कर बंद हुआ।

बीएसई पर सूचना प्रौद्योगिकी (-2.22 प्रतिशत), रियल्टी (-1.75 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (-1.73 प्रतिशत) और धातु (-0.94 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। ऊर्जा (-0.94 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (-0.80 प्रतिशत) और बैंकिंग (-0.68 प्रतिशत) भी गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांकों में शामिल रहे।

वहीं हेल्थकेयर (1.06 प्रतिशत), ऑटोमोबाइल्स (0.28 प्रतिशत) और एफएमसीजी (0.06 प्रतिशत) सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई।

सेंसेक्स में हीरो होंडा (1.53 प्रतिशत), सिप्ला (1.51 प्रतिशत), एसीसी (0.63 प्रतिशत), मारुति सुजुकी (0.22 प्रतिशत), आईसीआईसीआई बैंक (0.19 प्रतिशत) और टाटा मोटर्स (0.10 प्रतिशत) सबसे अधिक बढ़कर बंद होने वाले शेयर रहे।

वहीं इंफोसिस (-3.05 प्रतिशत), हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज (-2.23 प्रतिशत), डीएलएफ (-2.19 प्रतिशत) और टाटा स्टील (-2.01 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। एसबीआई, टाटा पावर, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, ओएनजीसी और जयप्रकाश एसोसिएट्स में एक-एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई पर 1,479 कम्पनियों के शेयर बढ़कर और 1,486 कम्पनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए वहीं 114 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+