बजाज ऑटो का मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा
नियामक को दी जानकारी में कम्पनी ने कहा कि दूसरी तिमाही में कम्पनी के वाहनों की बिक्री 10 लाख से ज्यादा हो गई जो कि कम्पनी की अब तक की सबसे ज्यादा तैमाहिक बिक्री है।
घरेलू बाजार में कम्पनी की बिक्री में 53 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि पूरे उद्योग में यह वृद्धि दर 21 प्रतिशत रही।
कम्पनी ने दूसरी तिमाही में 2,46,000 पल्सर और 3,92,000 डिस्कवर गाड़ियां बेचीं। घरेलू बाजार में कम्पनी की कुल बिक्री में इन दो गाड़ियों की हिस्सेदारी 86 प्रतिशत रही।
दूसरी तिमाही में कम्पनी की कुल आय 52 प्रतिशत बढ़कर 4,425.54 करोड़ रुपये हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications