मप्र में मिनी बस हड़ताल, नगर परिवहन सेवा प्रभावित

भोपाल नगर निगम ने 'बस रेपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम' (बीआरटीएस) के तहत मिनी बस और मैजिक वाहन बंद कर लग्जरी बस चलाने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत निर्धारित मार्गो पर लग्जरी बस चलेंगी तथा मिनी बसों और मैजिक वाहनों के चलने पर पाबंदी लग जाएगी।

मिनी बस और मैजिक वाहनों की हड़ताल से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टार बसें चल रही हैं मगर वे जरूरत को पूरा नहीं कर पा रही हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि जिन मार्गो पर मिनी बस व मैजिक वाहन चलते हैं वहां आटो रिक्शा के अलावा परिवहन का दूसरा कोई साधन नहीं है।

नगर सेवा वाहन संयुक्त मोर्चा की मांग है कि मिनी बस संचालकों और मैजिक संचालकों को सरकार मुआवजा दे। नगर निगम के इस फैसले से कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।

प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री बाबू लाल गौर ने इस हड़ताल को शहर के विकास के खिलाफ बताया है। उनका कहना है कि वह राजधानी को पेरिस की तरह विकसित करना चाहते हैं और बीआरटीएस योजना के तहत लग्जरी बसें चलाई जा रही है। इसका विरोध ठीक नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+