सेंसेक्स 186 अंक गिरा, निफ्टी 49 अंक फिसला (लीड-1)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.92 प्रतिशत गिरकर 19,983.13 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,332.02 अंक का उच्च और 19,923.96 अंक का निचला स्तर छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 0.80 प्रतिशत गिरकर 6,027.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,127.05 अंक का उच्च और 6,008.30 अंक का निचला स्तर छुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 19.46 अंक (0.24 प्रतिशत) बढ़कर और स्मॉलकैप सूचकांक 25.11 अंक (0.24 प्रतिशत) बढ़कर बंद हुआ।
बीएसई पर सूचना प्रौद्योगिकी (-2.22 प्रतिशत), रियल्टी (-1.75 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (-1.73 प्रतिशत) और धातु (-0.94 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। ऊर्जा (-0.94 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (-0.80 प्रतिशत) और बैंकिंग (-0.68 प्रतिशत) भी गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांकों में शामिल रहे।
वहीं हेल्थकेयर (1.06 प्रतिशत), ऑटोमोबाइल्स (0.28 प्रतिशत) और एफएमसीजी (0.06 प्रतिशत) सूचकांक बीएसई पर बढ़त दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications