ओबामा की यात्रा के एजेंडे पर वार्ता करेंगे भारत-अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के दौरान होने वाली घोषणाओं की तैयारी के लिए बर्न्स और ब्लैक गुरुवार और शुक्रवार को विदेश सचिव निरुपमा राव और अन्य अधिकारियों से मिल सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वह विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा से भी मुलाकात करेंगे।
ओबामा की पांच से आठ नवंबर तक चलने वाली भारत यात्रा के लिए एजेंडा तय करने के लिए बातचीत का यह अंतिम दौर है।
इस बातचीत में एच वन बी वीजा शुल्क, आउटसोर्सिग पर प्रतिबंध और नागरिक परमाणु दायित्व विधेयक जैसे कई मुद्दों पर मतभेद दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक इस वार्ता में प्रतिबंधित सूची में शामिल कुछ भारतीय कम्पनियों को इस सूची से हटाने और उच्च प्रौद्योगिकी निर्यात में छूट देने जैसे मुद्दों पर भी बात हो सकती है।
बर्न्स और ब्लैक का यह दौरा भारत के कुछ प्रमुख मंत्रियों के अमेरिका दौरे के बाद हो रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी और विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा हाल ही में अमेरिका दौरा कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications