ओबामा पर केंद्रित क्विज का आयोजन करेगा अमेरिकी केंद्र
क्विज में अमेरिकी राष्ट्रपतियों खासकर ओबामा से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसका आयोजन साकेत स्थित 'हार्ड रॉक कैफे' में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में दस टीमें भाग लेंगी।
अमेरिकी केंद्र के एक अधिकारी ने बताया, "राष्ट्रपति की अगले महीने प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर हम क्विज का आयोजन कर रहे हैं। क्विज में अमेरिकी राष्ट्रपतियों खासकर ओबामा से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।"
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "क्विज में पांच चरणों में प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता जीतने वाली टीम को पुरस्कार के रूप में आईपॉड दिया जाएगा।"
क्विज में दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस, लेडी श्रीराम कॉलेज और सेंट स्टीफेन के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications