राष्ट्रमंडल खेल : तरणताल ठेकेदार का अनियमितता से इंकार

खबरों में कहा जा रहा है कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीबीडब्ल्यूडी) ने तरणताल परिसर में निर्माण कार्य के बदले इस कंपनी को कथित तौर पर दो बार भुगतान किया है। यह भुगतान शुरुआत की में किए गए वास्तविक करार के तहत ही किया गया है जबकि करार में किसी अन्य निर्माण कार्य का कोई जिक्र नहीं है।

कंपनी ने दोबारा भुगतान से जुड़ी खबरों का खंडन करते हुए कहा कि उसे किसी अन्य करार की जानकारी नहीं है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा, "श्यामा प्रसाद मुखर्जी तरणताल परिसर में निर्माण कार्य के बदले हमें 230 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इसमें लोक निर्माण, बिजली और तकनीकी काम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त हमें किसी अन्य काम के लिए भुगतान नहीं किया गया है।"

स्टेडियमों और सुविधाओं के निर्माण कार्य में अनियमितता और एक ही काम के लिए कई बार भुगतान किए जाने की खबरें सामने आने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी, प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय सतर्कता आयोग तथा नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विभाग कई स्तरों पर जांच कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+