नेपाल में ब्रिटेन के पर्यटक के डूबने की आशंका
पोखरा की पर्यटन पुलिस ने आईएएनएस को बताया कि फेवा झील में सोमवार शाम पर्यटक ग्रीम बज की नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गोताखोर अभी भी उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि स्कॉटलैंड निवासी बज और उनका साथी विलियम मुनरो ने झील की सैर के लिए एक नाव किराए पर लिया था। झील से लौटते समय नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार बज ने शराब पी रखी थी, और नाव मुनरो चला रहा था।
इस हादसे में मुनरो को बचा लिया गया, लेकिन बज का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार बज की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications