ट्राइ अक्टूबर अंत तक सौंपेगा 2जी कीमतों पर अनुशंसाएं
ट्राइ के अध्यक्ष जे. एस. शर्मा ने सोमवार को कहा, "हमारा अधिकांश काम हो चुका है, हम जल्द ही इसे पूरा कर लेंगे।" अक्टूबर के अंत तक अनुशंसाएं जारी होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।"
इससे पहले मई में ट्राइ ने सेवा प्रदाता कम्पनियों को 6.2 मेगा हर्ट्ज से ज्यादा क्षमता वाले 2जी स्पैक्ट्रम को 3जी बोलियों की कीमत के अनुरूप एकमुश्त शुल्क चुकाने का प्रस्ताव दिया था।
सेवा प्रदाता कम्पनियों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया था। तब नियामक ने कहा था कि वह विचार-विमर्श के जरिए नया प्रस्ताव तैयार करके सरकार को सौंपेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications