इग्नू में जर्मन शिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत
मैक्स मूलर भवन (गेटे संस्था) नई दिल्ली और वियना विश्वविद्यालय के सहयोग से 'द डिप्लोमा इन टिचिंग जर्मन एज ए फॉरेन लैंग्वेज' की शुरुआत जर्मनी के राजदूत थामस मातुसेक, आस्ट्रिया के राजदूत फर्डिनेंड माउलटाच्ल और स्विटजरलैंड के राजदूत फिलिप वेल्टी ने संयुक्त रूप से की।
जर्मनी के राजदूत ने बताया, "भारत में जर्मनी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए इस शिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जर्मन भाषा सीखने का लाभ यूरोप के 13 देशों में मिलेगा।"
देश के प्राथमिक विद्यालयों में 60 घंटे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का अभ्यास कराया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 340 विद्यार्थियों ने पहले ही दाखिला ले लिया है।
परियोजना की समन्वयक रेनू भारद्वाज ने बताया, "वर्तमान में इस कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, पूणे और मुम्बई में की जाएगी। अभी इसे मॉडल के तौर पर शुरू किया गया है। बाद में इसकी शुरुआत अन्य विदेशी भाषाओं में की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications