जलवायु परिवर्तन संधि में स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर किया जाए : डब्ल्यूएचओ
मेक्सिको के कैनकुन शहर में 29 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले 16वें जलवायु परिवर्तन सम्मेलन से पहले डब्ल्यूएचओ के 11 दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों की बैठक मंगलवार को ढाका में सम्पन्न हुई।
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक जलवायु परिवर्तन का पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभाव से मानव स्वास्थ्य को खतरा पैदा होगा।
दक्षिण-पूर्व एशिया के डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक सेमली प्लीयानबांगचेंग ने कहा, "जलवायु परिवर्तन के लिए देशों को अनुकूल उपायों को स्वीकार करना होगा। ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती से जलवायु परिवर्तन में कमी लाई जा सकती है और इससे लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं में भी सुधार आएगा। "
उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य को सुरक्षा मिलनी चाहिए और एक ऐसा मानदंड होना चाहिए जिसके तहत एहतियाती कदम उठाया जा सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications