लोकसभा अध्यक्ष बुधवार को करेंगी सर्वदलीय बैठक
संसद के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले सभी दल के नेताओं के साथ यह परम्परागत बैठक नहीं है। इस बैठक में शीतकालीन सत्र की व्यवधान रहित कार्यवाही पर चर्चा की जाएगी।"
अधिकारी ने बताया कि संसद में प्रश्नकाल के समय होने वाले व्यवधान से अध्यक्ष दुखी हैं। उन्होंने हमेशा सदस्यों से मर्यादा बनाए रखने का अनुरोध किया है।
उन्होंने बताया कि की अध्यक्ष शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सभी दलों के साथ पारम्परिक बैठक भी करेंगी।
लोकसभा सचिवालय से जारी एक बयान में बताया गया कि लोकसभा के सत्र का अवसान 13 दिसंबर को हो सकता है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी पहली भारत यात्रा के दौरान संसद को सम्बोधित करने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications