पत्नी ने की शराबी पति की हत्या
चालीस वर्षीय राधेश्याम यादव को बारपाड़ा गांव स्थित उसके घर में 15 अक्टूबर की रात मृत पाया गया था। उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी।
पुलिस अधिकारी सुरेश ध्रुव ने टेलीफोन पर आईएएनएस को जानकारी दी कि राधेश्याम की पत्नी श्यामा बाई ने पहले तो कहा था कि उसके पति ने आत्महत्या की थी लेकिन पूछताछ के दौरान उसने उसकी हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
श्यामा बाई का कहना है कि उसने यह हत्या इसलिए की क्योंकि उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था और हर रोज उसके साथ मार-पीट करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications