पाकिस्तान में 40 चिंकाराओं का शिकार
समाचार पत्र 'न्यूज इंटरनेशनल' के मुताबिक बहावलपुर क्षेत्र में हुआ यह खूनी खेल पाकिस्तान का अब तक का सबसे गम्भीर वन्यजीव हत्याकांड है।
शिकारियों ने शिकार के लिए अपने वाहनों पर बड़ी-बड़ी लाइट्स लगाई हुई थीं, जिन्हें देखकर चिंकारा घबरा गए थे। चिंकाराओं पर बहुत नजदीक से गोलियां चलाई गई थीं।
पंजाब के वन्यजीव विभाग के सूत्रों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि कुछ ऊंची पहुंच वाले और क्षेत्र के स्थापित राजनीतिक परिवारों से सम्बद्ध शिकारियों ने यह अपराध किया है।
पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
पड़ोसी भारत में 1998 में चिंकारा के शिकार के लिए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जेल की सजा भुगतनी पड़ी थी। वह 28 सितम्बर, 1998 को जोधपुर के नजदीक गोडा फार्म में एक चिंकारा का शिकार करने के दोषी थे। सलमान उस दौरान सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिग कर रहे थे।
पाकिस्तान में चिंकारा का शिकार प्रतिबंधित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications