वित्तीय शेयरों में मजबूती से अमेरिकी बाजार में तेजी
कुल 12 फीसदी सरकारी हिस्सेदारी वाले सिटीग्रुप का शेयर आय के बेहतर आंकड़ों के चलते 5.4 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।
डाउ जोंस सूचकांक 80.91 अंक (0.73 प्रतिशत) बढ़कर 11,143.69 अंक पर बंद हुआ वहीं स्टैंडर्ड एण्ड पुअर्स 500 8.52 अंक (0.72 प्रतिशत) बढ़कर 1,184.71 अंक पर बंद हुआ। प्रौद्योगिकी कम्पनियों का सूचकांक 11.89 अंक (0.48 प्रतिशत) बढ़कर 2,480.66 अंक पर बंद हुआ।
अमेरिकी डॉलर शुक्रवार को यूरो के मुकाबले मजबूत होकर 71.77 यूरो सेंट की तुलना में 71.57 यूरो सेंट पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications