हत्या से भड़के लोग, पुलिस चौकी फूंकी
शहर के घाटमपुर कस्बे में मदर कमला गर्ल्स इंटर कालेज के प्रबंधक पंकज सिंह की उनके घर के समीप ही अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटना से गुस्साए स्थानीय लोग हत्या के विरोध में सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करते हुए पुलिसकर्मियों से हिंसक झड़पें कीं।
पुलिस उपाधीक्षक पी.पी. सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि आक्रोषित भीड़ ने पुलिस चौकी और पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया। उग्र भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को मजबूरन बल प्रयोग करना पड़ा।
सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन पूरी तरह से नियंत्रण में है। इलाके में तनाव के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
सिंह ने बताया कि घटना के सम्बंध में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications